नई दिल्ली Cyber Fraud नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बनकर लोगों को डराकर डिजीटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मध्य जिले की साइबर थाना पुलिस की टीम ने पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लोकेश गुप्ता, मनोज कुमार चौधरी, मोहित जैन उर्फ रिंकू, केशव कुमार और सैफ अली के रूप में हुई है।
जांच में पता चला है कि आरोपित देशभर में हजारों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। जालसाज फर्जी कंपनियां बनाकर उनके नाम से करंट बैंक अकाउंट खोलते थे। इन बैंक खातों में ठगी की रकम को ठिकाने लगाया जाता था। बदले में इनको मोटा कमिशन मिलता था। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में 473 इनके गिरोह से लिंक हुई है। इनमें इस वर्ष 24 शिकायतें दिल्ली की शामिल हैं।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
20 लाख से अधिक की ठगी कर ली Cyber Fraud
पुलिस ने आरोपितों के पास से 14 मोबाइल फोन, 40 चेकबुक, 33 सिमकार्ड, 15 कंपनी की स्टैंप, 19 डेबिट कार्ड, 14 पैन कार्ड, एक एमजी हैक्टर कार व अन्य सामान बरामद किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन के मुताबिक, एक महिला ने ठगी की शिकायत साइबर थाना पुलिस थाने में दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ लोगों ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख से अधिक की ठगी कर ली है।
स्काइप-आईडी से की वीडियो काॅल Cyber Fraud
पीड़िता ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से काॅल आई। काॅलर ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का पुलिस उपायुक्त के रूप में पेश किया और बताया कि उनके आधार कार्ड को नशे का धंधा करने वालों ने इस्तेमाल किया है। इस वजह से उनको कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता को स्काइप-आईडी के जरिए एक वीडियो काॅल करवाई। उसमें आरोपितों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फर्जी आईडी भी दिखाई।
ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की Cyber Fraud
बाद में जांच के नाम पर पीड़ित के बैंक खाते की पूरी डिटेल, ओटीपी तक ले लिया गया। महिला के खाते में करीब 89 हजार रुपये मौजूद थे। उसको भी ट्रांसफर कर लिया गया। पीड़िता के पास जब देने के लिए पैसे नहीं थे तो आरोपितों ने मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से ऑनलाइन 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर अपने खातों में ट्रांसफर कर दिया।
साइबर थाने में मामला दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर संदीप पंवार व अन्यों की टीम ने पड़ताल शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दिल्ली, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। सबसे पहले टीम ने 23 सितंबर को मुकुंदपुर दिल्ली से लोकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसने अजय कुमार के साथ मिलकर मंगल पांडेय नगर, मेरठ में दो फर्जी कंपनी बनाई हुई थीं।
ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया Cyber Fraud
दोनों खुद को कंपनी का निदेशक बताते थे। पूछताछ के दौरान लोकेश ने बताया कि उसने कंपनी के बैंक खातों का नियंत्रण दीपक गोयल व मनोज चौधरी को दे दिया था। पुलिस ने लोकेश की निशानदेही पर मनोज चौधरी को 25 सितंबर को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मनोज से पूछताछ के बाद मोहित जैन व केशव कुमार को गौर सिटी माल, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया।
छानबीन में खुली कलई Cyber Fraud
इसके बाद पांचवें आरोपी सैफ अली को मोहित की निशानदेही पर शाहदरा से गिरफ्तार किया गया। छानबीन के दौरान गिरोह के सरगना मोहित जैन ने बताया कि वह पूरे भारत में चल रही डिजीटल अरेस्ट धोखाधड़ी के गिरोह से जुड़ा है। इनका काम अपने गिरोह के लोगों को फर्जी कंपनी व बैंक खाते उपलब्ध करवाना है।
ठगी की रकम देते हैं विदेश में बैठे लोगों को Cyber Fraud
बदले में इनको दो से तीन फीसदी कमिशन मिलता है। ठगी की रकम चूंकि कई-कई करोड़ होती है, इसलिए इनका कमिशन कई बार करोड़ों में चला जाता है। मोहित बाकी खाता धारकों व गिरोह के लोगों को इस दो से तीन फीसदी कमिशन में से रकम देता है। ठगी की बाकी रकम विदेश में बैठे गिरोह के लोग ले जाते हैं।
ठगी के मामले में भगोड़ा घोषित है माेहित Cyber Fraud
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने हजारों लोगों के साथ ठगी की है। छानबीन के दौरान 473 शिकायतें इस गिरोह से लिंक हो गई हैं। इनमें कई मामलों में एक-एक पीड़ितों से एक करोड़ से 50 लाख से ज्यादा की ठगी हुई है। आरोपित मोहित व केशव कुमार की पुलिस को नई दिल्ली में ठगी के मामले में तलाश थी। मोहित के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं और वह साइबर ठगी के मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित है। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

