सोनीपत Auto Driver Murder सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ऑटो चालक अनु की लकड़ी के डंडों और फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंडली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अनु देर रात अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह सेक्टर-57 कुंडली में फुटपाथ पर गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा मिला।
कुंडली पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी Auto Driver Murder
आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अनु एक ट्रक चालक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में लकड़ी का डंडा और फट्टा उठाकर अनु के सिर पर कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में अनु को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Posts
Also Read: Akshaye Khanna एक्टर को खाने से मना किया तो निर्माता पर भड़क उठे अक्षय खन्ना Angry at Producer

