जींद। Jind Bus Accident नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी सवार को बचाने के फेर में पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ कर पलट गई। जिसमें चालक समेत लगभग 35 यात्री घायल हो गए। इसमें चालक समेत आठ यात्रियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूटी सवार को बचाने के फेर में नरवाना के हरियल चौक पर हुआ हादसा Jind Bus Accident
Jind Bus Accident पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस सोमवार को हिसार के लिए रवाना हुई थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक पर बस अड्डे की तरफ जा रही थी तो आगे अचानक स्कूटी सवार आ गया। जिसको बचाने के फेर में चालक ने कट मारा तो बस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर को पार करते हुए रेस्ट हाउस की दिवार को तोड़ते हुए पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के साथ डीएसपी कमलदीप राणा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुच गए और आसपास के लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। गनीमत यह रही किसी यात्री की जान नही गई। घटना के दौरान बस मे 35 यात्री सवार थे। जिसमें सभी यात्रियो को चोटें आई लेकिन गंभीर रूप से कोई यात्री घायल नही हुआ।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
बस चालक समेत आठ को कराया अस्पताल में भर्ती, अन्य को मामूली चोटें Jind Bus Accident
Jind Bus Accident जो आठ यात्री अस्पताल मे भरती हुए उनमें बस चालक गांव सुलेहड़ा निवासी अनिल, गांव काकडौद निवासी बाला, भाणा निवासी संजय, लाडवा निवासी प्रिंस, नरवाना निवासी कमलेश, राजेंद्र, हिसार निवासी आर्यन, चुरू राजस्थान निवासी अविनाश शामिल है। प्रिंस को जिला मुख्यालय अस्पताल रैफर किया गया है। जिस समय बस पलटी तो जोरदार धमका भी हुआ। यात्रियों ने बचाव में चिल्लाना शुरू कर दिया। बस को पलटते ही राहगीरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान पुलिस तथा एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में यात्रियों को चोटे तो आई लेकिन गंभीर हालात का यात्री न मिलने पर बचाव में लगे लोगों तथा अमले ने राहत की सांस ली। हादसे के कारण जींद-पटियाला नेशनल हाइवे की एक साइड बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर दो क्रेनों को बुला कर बस को उठाया। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। शहर थाना नरवाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि सूचना के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी कमलदीप राणा मौके पर बने रहे। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायल यात्रियों को हालचाल जाना। गंभीर चोट किसी यात्री को नही आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Also Read: Latest Shayari 2026 उसने कहा — “तुम बदल गए हो…” अब उसे कैसे बताता…
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

