Sirsa Crime : मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने केस सुलझाया

Escaping from police custody

सिरसा में घर से नगदी चोरी का खुलासा, दो आरोपी काबू : Sirsa Crime

 Sirsa Crime :  ऐलनाबाद थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 14 में स्थित एक घर से नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखमंदर सिंह निवासी बुढ़ा गुज्जर रोड मुक्तसर साहिब पंजाब व गुरविंदर सिंह निवासी लंबदरकिमा कैथल का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि वार्ड 14 निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 7 सितंबर 2025 को वह परिवार से बाहर गया हुआ था। शाम को वापस घर लौटा तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और अलमारी में से 27 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp