लोहारू: kidnapping case 2026 लोहारू पुलिस डिटेक्टिव स्टाफ ने एक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान से लूटी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी व उसमें सवार दो लोगों को Kidnap करने व परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने Kidnap किए गए दोनों व्यक्तियों को सकुशल आरोपियों के चंगुल से बचा लिया तथा आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन सहित अपहृत लोगों से छिनी गई 23420 रुपये की नकदी व सोने के आभूषण बरामद किए है। वहीं वारदात में शामिल दो अन्य युवकों को राउंड अप किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि लोहारू डिटेक्टिव पुलिस टीम गांव ढाणी श्यामा के नजदीक पिलानी रोड़ पर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को गांव झोझू कलां निवासी विनोद कुमार ने सूचना दी कि उसका रिश्तेदार सुरेंद्र निवासी गांव भोजासर राजस्थान व उसके साथ चालक भोजासर निवासी महिपाल अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जयपुर से गांव भोजासर आ रहे थे।
एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, दो अन्य आरोपियों का लगाया जा रहा है सुराग kidnapping case 2026
जब वे गांव घोडीवारा के नजदीक पहुंचे तो एक बलेनो गाड़ी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे लगाकर कुछ युवकों ने उसके रिश्तेदार सुरेंद्र व महिपाल का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने सुरेंद्र के फोन से उसके भाई सचिन के पास फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। उसने बताया कि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है जिसकी लोकेशन सोहासडा से लोहारू की तरफ जाती दिखाई दे रही है तथा वह भी गाड़ी का पीछे जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई तथा जब वे सरकारी गाड़ी लेकर लोहारू पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोकने का इशारा किया। इसके बाद फोरच्यूनर गाडी चालक ने सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी जिस कारण दोनों गाडिय़ा रूक गई। पुलिस ने तुरंत गाड़ी चालक को काबू करने का प्रयास किया तो उसमे सवार दो अन्य युवक पुल से नीचे कूद गए। पुलिस ने फोच्यूनर चालक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गांव बिरही कलां निवासी रोहित बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 2 जिंदा कारतूस 32 बोर व पर्स से 23420 रुपये मिले।
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
रेलवे पुल से नीचे गिरे युवकों को काबू किया kidnapping case 2026
रेलवे पुल से नीचे गिरे युवकों को काबू किया तो उनके पैरों में चोटें लगी थी तथा उनसे पूछताछ की तो उसकी पहचान गाँव खेडी बतर निवासी क्रिश व सारंगपुर निवासी नतिन के रूप में हुई। पुलिस की तलाशी में क्रिश की जेब से एक खाली मैगजीन 32 बोर, सोने की 2 अंगूठी मिली। जबकि नतिन के हाथ में एक पिस्तोल 32 बोर मय मैगजीन मिली। पिस्तौल को चेक किया तो मैगजीन में एक जिंदा कारतूस मिला। इसके अलावा नतिन की जेब से सोने की एक टूटी हुई चैन मिली। गाड़ी की तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फोन, एक नंबर प्लेट मिली। गाड़ी से पुलिस ने राजस्थान से अपहृत दोनों व्यक्तियों सुरेंद्र व महिपाल निवासी भोजासर राजस्थान को भी सकुशल बरामद किया।

दोनों आरोपियों को फोन चार्जर की वायर व अंगोछे से बांधकर रखा गया था। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि गत 18 मार्च को वे जयपुर से भोजासर आ रहे थे। जब वे घोडीवारा के नजदीक पहुंचे तो 5 नौजवान लडको ने उनकी गाड़ी के आगे बलेनो गाडी लगाकर पिस्तौल की नोक पर नीचे उतरने के लिए कहा। आरेाप है कि चालक महिपाल ने गाडी का शीशा नहीं खोला तो एक युवक ने अपने पिस्तौल से हवाई फायर किया व पिस्तौल के बट से ड्राइवर साइड का शीशा तोड दिया और गाड़ी की चाबी व गाडी छीन ली तथा उनके साथ मारपीट कर दो मोबाइल फोन, सोने की गले की एक चेन, दो अंगूठी सोने, हाथ की घडी, पर्स सहित करीब 70 हजार रुपये छीन लिए व उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसके फोन से उसके भाई सचिन के पास फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है तथा 1 दिन का रिमांड हासिल किया है।
डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के तीन आरोपियों को काबू कर अपहृत किए गए युवकों को सकुशल बरामद कर लिया है। दो अन्य आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है तथा जल्द ही उन्हें भी राउंड अप किया जाएगा। रिमांड के दौरान सुराग लगाया जाएगा कि आरोपी किन किन वारदातों में शामिल रहे है तथा अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके है।
Also Read: Jind: नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया तो फूटा बाल विवाह का भंंडा Child marriage scandal exposed
Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल

