जींद। rohtak road bypass hospital negligence death case रोहतक रोड बाईपास पर कुलदीप मैमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने लापरवाही का मामना दर्ज किया है। न्यू कृष्णा कालोनी निवासी कोमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां बबली (40) को ब्रेन हेमरेज के चलते गत 26 फरवरी को रोहतक रोड बाईपास के कुलदीप मैमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन ने दो लाख 60 हजार रुपये खर्च बताया था। एक लाख 60 हजार रुपये पहले जाम करवा चुके थे।
Rohtak road bypass hospital negligence death case

Related Posts
- Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को मानहानि मामले में नोटिस तामील, अब 19 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
- Independence Day 2026: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, 21 तोपों की सलामी का अभ्यास; युवा शक्ति पर रहेगा फोकस
- Jharkhand Students Protest: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रकाश राज, बोले- अब ये क्रूरता नहीं चलेगी; पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछा सवाल
उसकी मां के हालातों में सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते थे। जिसके चलते वह गत दिवस मां को लेने अस्पताल पहुंची तो उसे वेंटीलेटर होने की बात कह कर मिलने नही दिया। जब उसने मां से मिलने की जिद की तो बताया गया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। डेड बॉडी देने की एवज में एक लाख रुपये की डिमांड की गई। चिकित्सकों ने उसके साथ दुव्र्यवहार किया और डेड बॉडी देने से मना कर दिया। कोमल ने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत पहले हो चुकी थी। रुपये ऐंठने के चक्कर में उसकी मां को वेंटिलेटर रखा गया था। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस कोमल की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतका की बेटी ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Read Also:Jind: नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया तो फूटा बाल विवाह का भंंडा Child marriage scandal exposed
Read Also:Jind: तकनीकी सुधार के बाद तीसरी बार हुआ Hydrogen train trial