जींद। Hydrogen train trial दिल्ली से लौटी हाइड्रोजन ट्रेन का तकनीकी सुधार व मेनटेंनस के बाद इस सप्ताह में तीसरी बार ट्रायल किया गया। दोपहर बाद साढ़े चार बजे हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के लिए निकली। शुक्रवार को हुए तीसरे ट्रायल में हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से सोनीपत के बीच केवल एक चक्कर लगवाया गया है। जबिक इससे पहले दो बार ट्रेन का ट्रायल हुआ, जिसमें दो बार चक्कर लगवाए गए। दिल्ली से मेनटेनेंस से लौटने के बाद ट्रेन का 16 मार्च को ट्रायल किया गया था। इस दौरान पहली बार ट्रेन को जींद से सोनीपत रूट पर दो बार चलाया गया था।
जंक्शन पर ट्रेन को कितने समय के लिए रोका Hydrogen train trial

Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
हर जंक्शन पर ट्रेन को एक से दो मिनट पर रोका गया। इसके बाद बुधवार को ट्रेन का फिर से ट्रायल किया गया था। इस दौरान भी ट्रेन के दो चक्कर लगवाए गए थे। जींद से सोनीपत के बीच की दूरी लगभग 90 किलोमीटर है। हाइड्रोजन ट्रेन 90 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग तीन घंटे का समय ले रही है। ट्रेन की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रखी गई है। वहीं हाइड्रोजन प्लांट के इलोक्ट्रोफायर में आई खराबी को दूर करने के लिए मेधा कंपनी के उच्चाधिकारी आए हुए हैं। वहीं इलेक्ट्रोफायर के खराब होने के चलते एक और टैंकर में बाहर से हाइड्रोजन गैस मंगवाई गई है। इससे पहले दो टैंकर आ चुके हैं। इन दोनों टैंकरों की गैस को हाइड्रोजन ट्रेन में भरा जा चुका है। अब तीसरा टैंकर मंगवाया गया है।
Also Read:Crime Control Virendra Vij : अपराध नियंत्रण में आधुनिक 1 तकनीक का अधिकतम उपयोग करें – विरेंद्र विज
Also Read:School Bus Inspection Drive: दो स्कूलों में 27 बसों की जांच