चंडीगढः PPP Smart Card 2026 हरियाणा सरकार अब हरियाणा में अब आधार कार्ड की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को और आधुनिक व सरल बनाने के लिए आधार कार्ड की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र पीपीपी स्मार्ट कार्ड तैयार करने जा रही है। इसमें हरियाणा के हर नागरिक की पहचान से जुड़ा हर जरूरी व सही डाटा होगा। इस परिवार पहचान पत्र स्मार्ट कार्ड से सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आसानी से पाया जा सकेगा।
हरियाणा सरकार के अनुसार इन पीपीपी स्मार्ट कार्ड में क्यूआर आधारित तेज प्रमाणीकरण की सुविधा होगी। इसका मतलब विभिन्न सरकारी विभागों में पीपीपी स्मार्ट कार्ड के माध्यम से नागरिकों का सत्यापन किया जा सकेगा। इससे विभाग की कागजी दस्तावेजों और मैनुअल रिकॉर्ड खोजने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी या यंू कह सकते हैं की खत्म ही हो जाएगी।
सिंगल Card से मिलेंगे 400+ सरकारी योजनाओं के लाभ
हरियाणा सरकार की यह व्यवस्था प्रणाली धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। यूूं तो धोखाधड़ी पूरी तरह खत्म नहीं की जा सकती लेकिन प्रयास तो किया जा सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेश के अनुसार हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में अधिकांश सरकारी सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अब तक 2.36 करोड़ से अधिक प्रमाण पत्र व अन्य सेवाएं नागरिकों को घर बैठे मिल चुकी हैं।
Related Posts
- CRSU 2026 जींद का ऐतिहासिक कदम: हरियाणा में पहली बार परीक्षा कक्षों में लगे डिजिटल कैमरे, लाइव मॉनिटरिंग शुरू Cheating Free Exams
- New Delhi 2026: दिल्ली में पानी-सीवर शुल्क में की गई कटौती, नई आईएफसी नीति से लोगों को मिली राहत IFC Policy Relief
- Jind News 2026 14 साल की किशोरी मिली 12 सप्ताह की गर्भवती, गांव के ही लड़के के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज Teen Girl Pregnant Haryana
जानिए क्या है हरियाणा सरकार का नया ‘PPP स्मार्ट कार्ड’ प्रोजेक्ट
परिवार पहचान पत्र प्लेटफॉर्म से 50 से अधिक विभाग जुड़े हुए हैं और 400 से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ इसी डाटाबेस के आधार पर दिया जा रहा है। प्रदेश के 77.41 लाख परिवारों और करीब 2.98 करोड़ सदस्यों का डाटा इसमें पंजीकृत किया जा चुका है। सरकार जल्द ही पीपीपी 2.0 भी लॉन्च करेगी। इसके तहत नया मोबाइल एप लाया जाएगा जिससे विभागों के बीच डाटा साझा करना आसान होगा और सभी सेवाओं के लिए एकल पहचान व्यवस्था लागू की जा सकेगी। इससे डुप्लीकेसी खत्म होगी और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच सकेगा।