जींद। Cheating Free Exams चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने प्रदेश में परीक्षा प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए डिजिटलाइजेशन आधारित परीक्षा व्यवस्था लागू की है। विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बन गया है, जिसने परीक्षाओं में डिजिटल निगरानी प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करते हुए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में डिजिटल कैमरों की व्यवस्था की है ताकि विद्यार्थियों की प्रत्येक गतिविधि परसतत निगरानी रखी जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम परीक्षा प्रणाली को पूर्णत: नकल मुक्त, पारदर्शी एवं अनुशासित बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है। डिजिटल कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जा सके।
सीआरएसयू में तीसरी आंख से रखी जाएगी विद्यार्थियों पर नजर Cheating Free Exams
विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रोण्राम पाल सैनी ने परीक्षा केंद्रों एवं कंट्रोल रूम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलगुरु ने परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों से भी बातचीत की तथा उन्हें ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सैनी ने कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है तथा शिक्षा संस्थानों को समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षाएं करवाना नही बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्योंए अनुशासन और पारदर्शिता की भावना विकसित करना भी है। डिजिटल निगरानी व्यवस्था परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाएगी तथा विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी। इस प्रणाली के अंतर्गत उत्तर पुस्तिकाओं पर बारकोड का उपयोग करते हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति डिजिटल माध्यम से दर्ज की जाती है।
Related Posts
सीआरएसयू ने डिजिटलाइजेशन की ओर ऐतिहासिक कदम Cheating Free Exams
इससे अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थिति विवरण भरते समय होने वाली गलत प्रविष्टियों में कमी आएगी तथा परिणाम घोषित होने में होने वाली अनावश्यक देरी की समस्या का प्रभावी समाधान संभव होगा। इसके अतिरिक्त चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा मई 2026 से आयोजित परीक्षाओं में केंद्रीकृत सीसी टीवी निगरानी प्रणाली भी लागू की गई है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं के दौरान अनुचित गतिविधियों एवं अनधिकृत व्यवहार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना है। साथ ही यह प्रणाली दूरस्थ ;त्मउवजमद्ध निगरानी तंत्र को मजबूत बनाकर परीक्षा प्रक्रिया को अधिक निष्पक्षए सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने में सहायक सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्थाएं विकसित कर रहा है। जिससे उनकी डिग्री की विश्वसनीयता और गुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके। परीक्षा नियंत्रक डा. राजेश बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार इस प्रकार की डिजिटल परीक्षा निगरानी व्यवस्था लागू की गई हैद्ध जिसमें प्रत्येक परीक्षा कक्ष को कैमरों से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक साथ नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी।

