Rocketship Trailer Release: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी आगामी शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया।
फिल्ममेकिंग छात्रों का एक खास प्रोजेक्ट Rocketship Trailer Release
यह फिल्म सुभाष घई की प्रतिष्ठित व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकादमी के फिल्ममेकिंग छात्रों का एक खास प्रोजेक्ट है। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “हर सपने को एक धक्का चाहिए, हर सफर को प्यार चाहिए। तैयार हो जाइए एक मां की अटूट ताकत और बेटी के बड़े सपनों की कहानी देखने के लिए। व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल पेश करता है… ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
भावनात्मक रूप से जोड़ेगा Rocketship Trailer Release
ईशा ने कहा कि यह किरदार उनके लिए खास है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगा। ट्रेलर में मां-बेटी के अनमोल रिश्ते की झलक दिखाई गई है। कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को प्यार और हौसले के साथ बड़ा करती है।
ट्रेलर की शुरुआत Rocketship Trailer Release
ट्रेलर की शुरुआत एक प्यारे सवाल से होती है, जब ईशा की बेटी पूछती है, “आसमान में इतने सितारे क्यों हैं?” जवाब में ईशा कहती हैं, “ताकि रात में रास्ता दिखा सकें।” बेटी का अगला सवाल, “रोशनी तो चांद से भी आती है, फिर सितारों का क्या काम?” ईशा का जवाब दिल को छू लेता है, “जैसे तुम्हें मम्मा की जरूरत होती है, वैसे ही चांद को सितारों की।”
‘रॉकेटशिप’ जीवन के छोटे-छोटे पलों की कहानी Rocketship Trailer Release
‘रॉकेटशिप’ जीवन के छोटे-छोटे पलों की कहानी है, जो मां-बेटी के प्यार और सपनों को दर्शाती है। फिल्म का लेखन और निर्देशन अर्जुन मेनन ने किया है, जबकि हरमनराय सिंह सहगल इसके निर्माता हैं। सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा भागवत पुरोहित ने संभाला है और सोहम तेरे ने एडिटिंग की है। संगीत अजमत खान ने तैयार किया है, जो कहानी को और भावुक बनाता है।
ईशा कोप्पिकर और अमायरा मुख्य भूमिकाओं में Rocketship Trailer Release
फिल्म में ईशा कोप्पिकर और अमायरा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि उर्वी गर्ग, शाइना सरकार और राहुल चौधरी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह शॉर्ट फिल्म दर्शकों को भावनात्मक सफर पर ले जाने का वादा करती है, जो मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को खूबसूरती से दर्शाएगी।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

