पुलिस ने फैक्टरी मालिक को किया गिरफ्तार पूछताछ जारी safidon factory fire 6 women dead
जींद। सफीदों स्थित गीता कालोनी में स्मॉग कैंडल तथा रंग गुलाल की अवैध फैक्टरी में लगी आग में झुलसी दो और महिलाओं ने रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में मरने वाली महिला मजदूरों की संख्या छह हो गई है। जबकि 12 मजदूर अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने फैक्टरी मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए फैक्टरी मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फैक्टरी मालिक से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है
रविवार को पीजीआई रोहतक में दो और महिलाओं ने तोड़ा दम safidon factory fire 6 women dead
सफीदों की गीता कालोनी में रंग, गुलाल बनाने की आड़ में विस्फोट सामग्री से कैमिकल मिला कर स्मॉग कैंडल बनाई जाती थी। शनिवार को फैक्टरी में लगी आग से सफीदों निवासी महिला मजदूर पूजा, पिंकी, गुड्डी, ऊषा की झुलसने से मौत हो गई थी। जबकि 13 मजदूरों की गंभीर हालातों को देखते हुए उन्हें पीजीआई में ले जाया गया था। रविवार को दिग्गी मोहल्ला सफीदों निवासी 35 वर्षीय सरिता व 60 वर्षीय धनपति ने उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं पुलिस ने फैक्टरी मालिक राकेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शहर थाना सफीदों प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि गंभीर रूप से झूलसी दो और महिलाओं ने रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अबतक इस घटना में छह महिलाओं की मौत हो चुकी है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
छह हजार रुपये महीना प्रति मजदूर को दिया जाता था मेहनताना safidon factory fire 6 women dead
सफीदों की गीता कालोनी में रंग की फैक्टरी पिछले डेढ़ साल से चलाई जा रही थी। इसमें 21 लोग काम कर रहे थे। इनमें पांच पुरुष व 15 महिलाएं शामिल थी। यहां काम करने वाले मजदूरों को छह हजार रुपये प्रति महीना मेहनताना दिया जाता था। सुरक्षा मानकों की फैक्टरी में अनदेखी थी। मजदूर सुबह तय समय पर जब फैक्टरी में प्रवेश करते थे तो उसके बाद फैक्टरी के गेट पर ताला लगा दिया जाता था। इसके बाद जब वह दोपहर को भोजन के लिए बाहर आते या फिर शाम को छुट्टी करके आते, उसी समय ताला खोला जाता था। पूरा दिन फैक्टरी को मुख्य गेट के बाहर ताला लगा रहता था। घटना के समय भी फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। जब लोगों ने चीख पुकार सुनी और धुआं उठता देखा तो लोग फैक्टरी की तरफ दौड़े। जब उन्होंने गेट पर ताला लगा देखा तो दीवार तोड़ कर वहां से कुछ लोगों को निकला। जब तक फैक्टरी में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता। तब तक मंजर बदल चुका था।
फैक्टरी में बनाई जाती थी स्मॉग कैंडल safidon factory fire 6 women dead
फैक्टरी में जो स्मॉग कैंडल बनाई जाती थी, उनमें पोटेशियम नाइट्रेट का प्रयोग होता है। आग लगने के बाद इनसे नाइट्रेट आक्साइड गैस निकलती है, जो जहरीली होता है। यह गैस व्यक्ति का दम घोट देती है। इसके अलावा स्मॉग कैंडल बहुत तेज धुआं छोड़ती है, जो दम घोट देता है। आशंका जताई जा रही है कि इसी धुएं से महिलाओं का दम घुट गया और वह गिर गई होंगी। जिस कारण वह आग की चपेट में आ गई। फिलहाल फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। वहीं स्माग कैंडल को बनाने में पोटेशियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जलने से नाइट्रेट आक्साइड गैस बनती है, जो बहुत जहरीली होती है। इसी गैस के कारण अम्लीय वर्षा भी होती है।
फैक्टरी पूरी तरह से अवैध safidon factory fire 6 women dead

जब फैक्टरी में आग लगी तो यहां पड़े पोटेशियम नाइट्रेट में भी आग लग गई। आग से झुलसे पवन ने बताया कि उसने पानी की बाल्टी आग पर फेंकी तो आग और भड़क गई। इससे साफ है कि फैक्टरी में पोटेशिायम भी शुद्ध मात्रा में था, जिसका यहां प्रयोग किया जा रहा था।
जिला फायर सेफ्टी अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि फैक्टरी पूरी तरह से अवैध थी। कोई भी फायर एनओसी नहीं ली गई थी। यदि गेट पर ताला नही लगा होता तो जान की हानि नहीं होती।
also reads:नशीली दवा रखने के जुर्म में कैमिस्ट को दस साल कैद drug possession offences
also reads:Family id का बंद ऑप्शन बना गरीबों के लिए सजा, कब जागेगी सरकार PPP Member Transfer Closed in Haryana
also reads:भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल: कृष्ण बेदी bjp world largest party krishan bedi
also reads:Big success of Ambala- शातिर चोर से 18 लाख के जेवरात और बरामद, अब तक कुल 43 लाख की रिकवरी,
also reads:बिना गुरु के किसी की गति नही हुई : सतगुरु कंवर साहेब महाराज Satguru Kanwar Saheb Maharaj
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

