मंगलवार रात सडक़ हादसे में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई BSF Soilder Accident
BSF Soilder Accident Gurgaon : भौंडसी क्षेत्र में मंगलवार रात सडक़ हादसे में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। हादसा भौंडसी स्थित 95 बटालियन बीएसएफ कैंपस के गेट नंबर एक के पास हुआ। मृतक जवान की पहचान 31 बटालियन बीएसएफ के सिपाही रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिपाही रविंद्र अपनी 28 दिनों की छुट्टी पूरी करने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। उसे दिल्ली से श्रीनगर के लिए एयर कूरियर सेवा के माध्यम से रवाना होना था। इसी प्रक्रिया के तहत उसने 11 मई को 95 बटालियन के ट्रांजिट कैंप में रिपोर्ट की थी। मंगलवार रात वह कैंपस के गेट नंबर एक से सडक़ पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने गेट पर तैनात संतरी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बटालियन की क्विक रिएक्शन टीम, एडजुटेंट और मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं भौंडसी थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल जवान को तुरंत सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Deadly Attack By Firing फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपित काबू
Also Read :Bikes Accident 2026 : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल