अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज Fraud
Jind Fraud Case : साइबर थाना पुलिस ने कनाडा की टिकट करवाने का झांसा देकर एक लाख 90 हजार रुपये ठगने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव नगूरां निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दस मार्च को उसने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने की एड देखी थी। उस दिए गए नंबर पर संपर्क साधने पर उसने खुद का नाम रमनदीप बताया। कनाडा जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई। दस लाख रुपये में कनाडा भेजना तय हो गया। आरोपित ने जो दस्तावेज मांगे वे व्हाट्सअप पर भेज दिए गए। गत 14 मार्च उस व्यक्ति को फिर से व्हाट्सअप पर काल आई कि आपका कनाडा काम तैयार है। टिकट करवानी है तो तीस हजार रुपये भेजने पड़ेंगे। जिसके बाद आरोपित ने स्कैनर भेजा। जो गौरव शर्मा के नाम से था।
आरोपित ने उसके व्हाट्सअप पर दिल्ली से टोरंटो की एयर टिकट भेजी Fraud
Jind Fraud Case : उसने तीस हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद आरोपित ने उसके व्हाट्सअप पर दिल्ली से टोरंटो की एयर टिकट भेजी। जिसमें गत 20 मार्च दोपहर को इंदिरा गांधी इटरनेशनल एयर पोर्ट के ट्रमिनल नंबर तीन दिखाया गया है। जब उसने टिकट की जांच की तो सही निकली। जिस पर उसने 14 मार्च को 60 हजार रुपये, गत 15 मार्च को 70 हजार, गत 16 मार्च को तीस हजार रुपये आरोपित के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वह आरोपित को कुल एक लाख 90 हजार रुपये दे चुका था। एयर पोर्ट पर पहुंचने से पहले गत 19 मार्च को ऑनलाइन टिकट की जांच की तो वह कैंसल मिली। जिस पर उसने रमनदीप से व्हाट्सअप पर संपर्क साधा तो बताया कि अभी आपका काम लेट हो गया है। जिसके बाद आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। न तो आरोपित ने उसकी टिकट बनवाई और न ही राशि को वापस लौटाया। साइबर थाना के जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Fraud ज्वैलर्स गोल्ड देने का झांसा देकर लगाया 4.75 लाख रुपये का चूना
Also Read :BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Also Read :Nilgai नीलगाय से बचने के प्रयास में सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

