सात लाख रुपये कीमत का गोल्ड बैक से छुड़वाने तथा ज्वैलर्स को देने का झांसा देने का आरोप Fraud
Fraud Jind Case : शहर थाना सफीदों पुलिस ने बंैक से गिरवी रखे गोल्ड छुड़वा उसे देने का झांसा देकर ज्वैलर्स को चार लाख 75 हजार रुपये का चूना लगाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सफीदों निवासी जोगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में ज्वैलर्स की दुकान चलाता है। जिसकी ऐड बना कर सोशल मीडिया पर डाली हुई है। जिसके पर दिए गए नंबर पर गांव शीलाखेड़ी निवासी विनोद ने उसके पास कई बाद व्हाट्सअप काल की। उसने बताया कि उसका लगभग सात लाख रुपये कीमत का सोना कैपरी बैंक सफीदों में गिरवी रखा है। वह सोने का छुड़वाने में असमर्थ है। गिरवी रखे सोने की रसीद भी उसने व्हाट्सअप पर डाल दी। जिसके बाद विनोद उससे मिला। जिसने बताया कि पहले चार लाख 75 हजार रुपये उसके एक्सीस बैंक के खाते में डालने होंगे। जिसके बाद वह राशि कैपरी बैंक में ट्रांसफर होगी। जिस पर उसने खुद कैपरी बंैक के कर्मी प्रदीप से संपर्क साध कर कर विनोद के लोन के बारे में पूछा।
आरोपित ने उसकी राशि को नही लौटाया और न ही गिरवी रखा सोना दिया Fraud
Fraud Jind Case : बैंक कर्मी ने बताया कि विनोद के तीन लोन हैं। जिनकी राशि चार लाख 75 हजार रुपये बनती है। राशि को आरजीटीएस के माध्यम से उनके बैंक में भेजा जाए। जिसके बाद विनोद का गोल्ड दे दिया जाएगा। गत 16 जनवरी को उसने विनोद को एक्सीस बंैक में चार लाख 75 हजार रुपये दे दिए और विनोद ने उस राशि को अपने खाते में जमा करवा दिया। फिर उन्होंने आरटीजीएस फार्म भर कैपरी बैंक में भेजने के लिए बैंक कर्मी को दे दिया। जब उन्होंने कैपरी बैंक से पूछा तो कहा कि आरटीजीएस उन्हें नही मिली। बंैक बंद होने के कारण अगले दिन आने के लिए कहा। गत 17 जनवरी को वह कैपरी बंैक पहुंचा और विनोद को फोन किया लेकिन विनोद ने फोन नही उठाया। जिसके बाद वह वह विनोद के घर पहुंचा। जिसने जल्द रुपये वापस लौटाने की बात कही। बावजूद इसके आरोपित ने उसकी राशि को नही लौटाया और न ही गिरवी रखा सोना दिया। जोगेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपित विनोद के साथ दोनों बैंक कर्मी भी मिले हुए हंै। शहर थाना सफीदों पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि धोखाधड़ी कर राशि हड़पने की शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read : Inverter Battery Blast इनवर्टर की बैटरी फटने से युवक की मौत
Also Read : Gas Cylinder गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार
Also Read : BIKE CHOR बाइक चोर से चार चोरीशुदा बाइकें बरामद
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

