चेसी नंबरों से छेड़छाड़ कर छुपाया था झंाडियों में, पूछताछ जारी BIKE CHOR
JIND BIKE CHOR : एवीटी पुलिस स्टाफ ने एक बाइक चोर को काबू कर उसके कब्जे से चार चोरीशुदा बाइके बरामद की हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
एवीटी स्टाफ प्रभारी यशवीर ने बताया कि एवीटी स्टाफ कर्मी अपराध रोकने के सिलसिले में गश्त कर रहे। उसी दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोक कर दस्तावेज मांगे। चालक उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। जब बाइक चेसी के नंबर चैक किए गए तो उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान चंद्रलोक कालोनी निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई। बाइक को आरोपित ने गत 12 मार्च को पिल्लूखेड़ा से चोरी किया था। जिस पर गांव ढाठरथ निवासी अजय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई हुई थी। आरोपित से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित ने तीन और बाइकें चोरी करना स्वीकार किया। एवीटी स्टाफ ने आरोपित की निशानदेही पर गांव गौसाईखेड़ा के निकट खंडहर के पीछे झाडिय़ों से बरामद कर लिया। आरोपित ने उन बाइकों के चेसी नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की हुई थी। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने ग्राइंडर भी बरामद किया है। जिसकी सहायता से चेसी नंबर के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस आरोपित से उसके अन्य साथियों के बारे मे पूछताछ कर रही है।
ALSO READ : FRAUD विदेश मे रह रहा भांजा बन व्यक्ति से साढ़े तीन लाख ठगे
Related Posts
ALSO READ : Hydrogen Train : हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूर बस्ती भेजा
ALSO READ : Provide Financial Assistance पशुओं से होने वाली दुर्घटना में आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान : एसडीएम

