पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला FRAUD
JIND FRAUD : साइबर थाना पुलिस ने विदेश मे रह रहा भंाजा बनकर एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने साढ़े तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव सिवानामाल निवासी राजकुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा गांव बरौदा निवासी विनोद लगभग छह साल से न्यूजीलैंड में रह रहा है। गत तीस मार्च को उसके व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका भांजा विनोद बताया। उसने कहा कि वह रोहतक में प्लाट खरीदना चाहता है। इस लिए उसके खाते में साढ़े तीन लाख रुपये भेज रहा है। उसने नेट बंैकिंग तथा यूपीआई की जानकारी नही है।
साढ़े तीन लाख रुपये स्कैनरों के माध्यम से आरोपित के खाते में भेज दिए FRAUD
JIND FRAUD : कुछ समय के बाद फिर से कॉल आई कि उसे न्यूजीलैंड पुलिस ने पकड़ लिया है। जो रुपये उसने आपके खाते में भेजे हैं, वह फ्रॉड रुपया है। इस लिए वह रुपया वापस भेज दो। फिर उसने स्कैनर भेज कर किसी से रुपये डलवाने के लिए कहा। जिस पर सीएससी वाले अजय के पास पहुंचा और तीस हजार रुपये उस समय डलवा दिए। रवि के खाते से दो लाख 70 हजार रुपये भेजे गए। इस प्रकार उसने अजय तथा रवि के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये स्कैनरों के माध्यम से आरोपित के खाते में भेज दिए। बावजूद इसके आरोपित की रुपयों की डिमांड लगातार जारी रही। जब उसने बैंक जा कर अपने खाते में आए रुपयों के बारे में पूछा तो पता चला कि उसके खाते में कोई रुपये विदेश से नही आए हंै। जिस पर उसने अपनी बहन से बातचीत की तो पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Also Read :City Council Strike नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की हडताल जारी
Also Read :Gas Cylinder गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार
Also Read :Road Accident : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

