सबसे अधिक बारिश नरवाना में 32 एमएम तो सफीदों व पिल्लूखेड़ा में हुई बूंदाबांदी Heavy Rain
Jind Heavy Rain : पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता के चलते रविवार रात को आए तेज तूफान ने आमजन को बेहाल कर दिया। तूफान के कारण कई स्थानों पर होर्डिंग्स, फ्लैक्स, बोर्ड, पेड़ तथा बिजली के पोल टूट कर गिर गए। जिसके चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिला। बीती रात सबसे ज्यादा बारिश नरवाना में दर्ज की गई। जहां पर 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। जींद मे 19 एमएम, जुलाना 08 एमएम, उचाना में दो एमएम, अलेवा में 4 एमएम, सफीदों व पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर कर 32 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 39 प्रतिशत तथा हवा कि गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादलवाई के साथ बूंदाबांदी तथा धूल भरी हवाएं भी चलेगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी तथा हीट वेव से लोग बेहाल थे। मध्यरात्री मौसम ने करवट ली। जिसके साथ तेज तूफान चली। जिसके कुछ समय के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
बिजली व पेयजल स्पलाई प्रभावित, छह मई तक परिवर्तनशील बना मौसम, तापमान में गिरावट Heavy Rain
Jind Heavy Rain : हालांकि दिनभर आकाश में बादलों को आवागमन लगा रहा। हवा की गति तेज तथा ठंडी रही। रात को अचानक से पहले धूल भरी आंधी आई और फिर तूफान आ गया। जिसमें तापमान में भी कमी ला दी। तूफान तथा बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली पोल तथा पेड़ टूट गए और बोर्ड तथा होर्डिंग उखड़ कर सडकों पर जा गिरे। बिजली गुल हो गई। काफी स्थानों पर तो 12 घंटे बाद भी बिजली बहाल नही हो पाई। जिसका असर पेयजल स्पलाई पर भी पडा। बिजली गुल रहने के कारण जरनेटर धड़धड़ाते रहे। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार छह मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। जिसके चलते धूल भरी हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाश में बादलवाई के बंूदाबांदी तथा धूल भरी हवा चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी । मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से चलते मौसम मे बदलाव आया है। छह मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बारिश के साथ धूल भरी हवा की संभावना है।
Also Read : City Council Strike नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की हडताल जारी
Related Posts
Also Read : Kaithal Crime News कैथल पुलिस ने 110 मामलों में 130 आरोपी किए गिरफ्तार
Also Read : snatching case पुलिस द्वारा झपटमारी मामले में आरोपी काबू

