दो हजार रुपये नकदी, लाखों रुपये के जेवरात चोरी, पुलिस ने किया अज्ञात पर मामला दर्ज House Theft
जींद में House Theft : वकील का परिवार दर्शनों पर गया, पीछे से मकान में लाखों की चोरी भूपेंद्र नगर निवासी एडवोकेट अनिल कुमार परिवार के साथ कैंची धाम दर्शनों के लिए गए थे। पीछे से अज्ञात लोगों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर यहां से दो हजार रुपये की नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए।
शहर थाना पुलिस ने एडवोकेट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी House Theft
जींद में House Theft House शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट अनिल कुमार ने कहा कि वह भूपेंद्र नगर में किराए के मकान में रहता है। वह यहां अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। 10 अप्रैल को वह अपने बच्चों व पत्नी के साथ नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम में दर्शनों के लिए गया था। वह लोग 13 अप्रैल को वापस लौटे। जब वह घर लौटे तो उनके मकान के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा हुआ था। एडवोकेट अनिल कुमार ने कहा बताया कि उनके घर के मंदिर में दो गुल्लक रखे थे, जिनमें दो से तीन हजार रुपये थे, दोनों ही गुल्लक टूटे हुए पाए गए। इसके अलावा उसकी पत्नी की दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी टोप्स, एक सोने की नथली, एक जोड़ी बाली, एक सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। सोने के आभूषणों का वजन 50 ग्राम के आसपास था। इसके अलावा कुछ चांदी के जेवरात शामिल थे। पुलिस ने एडवोकेट अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
Also Read: Traffic Challan : ट्रैफिक पुलिस ने 340 वाहनों के काटे चालान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
Also Read: Ganja Seized : बाइक सवार युवक से मिला 2 किलो 518 ग्राम गांजा, आरोपी गिरफ्तार
Also Read:Dhurandhar 2 2026: Massive Historic Blockbuster, 1640 Cr+ Worldwide Record