जुलाना क्षेत्र के देशखेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई : जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग
जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग : जुलाना क्षेत्र के देशखेड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैलने लगी। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देशखेड़ा गांव निवासी किसान रवि ने बताया कि वह अपने खेत के पास ही मौजूद थे, तभी आसपास काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें सूचना दी कि उनके खेत में आग लग गई है। प्राथमिक रूप से आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। जिससे काफी नुकसान हो गया। किसानों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास कियाए लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई। तब तक लगभग तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीडि़त किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
Also Read :Delhi Crime 2026: Prashant Vihar में Crackdown, मोबाइल छीनने वाला Wanted युवक गिरफ्तार
Also Read :NMMS Scholarship Result: जींद के 137 विद्यार्थी पास, 9वीं से 12वीं तक हर महीने मिलेगी छात्रवृत्ति
Related Posts
- असंध के जींद रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, जूस की रेहड़ी और ग्राहकों को रौंदा, गाड़ी पलटी Accident in Assandh-Jind Road
- New Delhi: हाई कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल, सिसोदिया और पाठक को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने की याचिका Kejriwal dismissed by the High Court 2026
- हत्या का दोषी पैरोल लेकर 24 साल पहले हुआ था फरार, दिल्ली पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार Murder convict absconding on parole arrested
Also Read :Marriage Cermony : सेवा संघ के गरीब कन्या विवाह समारोह में 10 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी