Katrina Kaif Becomes a Mother: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए हैं। कैटरीना ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह खबर सुनते ही मनोरंजन जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।
कैटरीना के मां बनने की जानकारी Katrina Kaif Becomes a Mother
बता दें, कैटरीना के मां बनने की जानकारी अभिनेता विक्की कौशल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी। इसके बाद कई सेलेब्स ने दोनों को बधाई दी। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों कपल्स को बधाई दी। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर कार्ड शेयर कर नोट लिखा, “दिल से बधाई हो नए-नए मम्मी-पापा को।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक मजेदार नोट शेयर Katrina Kaif Becomes a Mother
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी हाल ही में मां बनी है। उन्होंने उत्साहित होते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक मजेदार नोट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “प्ले डेट्स को अपना नया मेंबर मिल गया। विक्की और कैटरीना को ढेर सारी शुभकामनाएं।” ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने भी खबर सुनते ही तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “मम्मी-पापा बनने पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ढेर सारी बधाइयां।”
चाचा बनने की खुशी में इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर Katrina Kaif Becomes a Mother
विक्की के भाई, अभिनेता सनी कौशल ने चाचा बनने की खुशी में इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक कार्ड शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं चाचा बन गया।” इसके अलावा, मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने भी बधाईयां दी। इससे पहले, 23 सितंबर को विक्की-कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि कैटरीना पहले बच्चे की उम्मीद से हैं।
कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी Katrina Kaif Becomes a Mother
कैटरीना और विक्की की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को कई समय से जानते थे, लेकिन साल 2019 में स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक बातचीत के बाद दोनों ने साल 2021 में परिवार और खास दोस्त के सामने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में साथ फेरे लिए थे।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

