Actor Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अपनी शानदार अभिनय कला और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लाखों लोगों का दिल जीता है।
अनुपम ने जीवन की यात्रा Actor Anupam Kher
मंगलवार को अनुपम ने जीवन की यात्रा में अकेले चलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अकेले चलने से जीवन के असली मायने समझ आते हैं और व्यक्ति अपनी आंतरिक ताकत को पहचान पाता है। अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हरी-भरी पहाड़ी वादियों के बीच अकेले चलते नजर आ रहे हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
‘नीले गगन के तले’ गाना ऐड किया Actor Anupam Kher
कंधे पर बैग टांगे अनुपम प्रकृति की गोद में खोए हुए दिखे, जबकि उनके पीछे खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाएं और नीला आकाश देखा जा सकता है। अनुपम ने वीडियो में ‘नीले गगन के तले’ गाना ऐड किया।
क्लासिक फिल्म ‘हमराज’ का गाना Actor Anupam Kher
अनुपम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जब आप अकेले चलते हैं, तब आपको पता चलता है कि आप असल में कितने मजबूत हैं।” अनुपम खेर की ये बात सोशल मीडिया पर काफी सराही जा रही है। प्रशंसक कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह गाना 1967 की क्लासिक फिल्म ‘हमराज’ का है। गाने को मशहूर गायक महेंद्र कपूर ने अपनी मधुर आवाज में गाया और बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे, जबकि संगीत रवि ने तैयार किया था।
सुपरहिट फिल्मों में से एक Actor Anupam Kher
बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। ‘हमराज’ एक रोमांचक और रहस्यमयी कहानी पर आधारित थी, जिसमें रोमांस और लव ट्रायंगल का तड़का था। फिल्म में सुनील दत्त, राज कुमार, विमी, बलराज साहनी, मुमताज, मदन पुरी और मनमोहन कृष्ण जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
नायिका विमी की दुखद जिंदगी Actor Anupam Kher
यह फिल्म नायिका विमी की दुखद जिंदगी को भी दर्शाती है, जिसने दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। अनुपम खेर न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि अपने विचारों और जिंदगी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए भी जाने जाते हैं।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

