आरोपित के कब्जे से चोरीशुदा 12 गैस सिलेंडर बरामद Gas Cylinder
Jind Gas Cylinder : शहर थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 12 गैस सिलेंडर भी बरामद किए हैं।शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि गत दो मई को स्कीम नंबर 19 निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मकान से तीन गैस सिलेंडर चोरी हो गए हैं। जिसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर चाबरी कालोनी निवासी रवि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर 12 चोरीशुदा गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी रवी को अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
जागरण में चोरी का आरोपित काबू Gas Cylinder
Jind Gas Cylinder :थाना शहर नरवाना के प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि पंजाबी चौक नरवाना निवासी ललित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 28 अप्रैल को उनके घर पर जागरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 37 हजार रुपये की नगद चोरी कर लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच व सूचना के आधार पर सैंसी बस्ती निवासी ओमपाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जाखौली निवासी सुरेंद्र का नाम सामने आया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
गैस सिलेंडर व फोन चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार Gas Cylinder
Jind Gas Cylinder :अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि गांव बिघाना निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मकान से चोरों ने एक गैस सिलेंडर, दो मोबाइल फोन व कुछ अन्य जरुरी सामान को चोरी कर लिया। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामपुरा निवासी राजवीर व हर्ष को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा गैस सिलेंडर व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
Also Read : BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Also Read : Census Training : जनगणना ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी
Also Read : drug smuggler arrested एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 9 किलो 85 ग्राम डोडापोस्त सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

