दस शिक्षकों के जवाब से डीसी असंतुष्ट Census Training
Jind Census Training जनगणना ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें से दस शिक्षकों के जवाब से डीसी असंतुष्ट हैं। ऐसे में उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर आठ मई को कर्मचारियों को अपने पक्ष रखने के लिए दस्तावेजों सहित डीसी कार्यालय में भेजने बारे निर्देश दिए हैं। डीसी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का कारण बताओ नोटिस जारी कर टिप्पणी सहित कार्यालय को भेजने बारे निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 30 अप्रैल व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक मई को कारण बताओ नोटिस के जवाब प्राप्त हुए। शिक्षकों द्वारा कारण बताओ नोटिस के संबंध में प्राप्त जवाब का आंकलन किया गया। जिसमें से दस शिक्षकों के जवाब से डीसी संतुष्ट नहीं हुए।
संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से पहले इन सभी कर्मचारियों को आठ मई को दोबारा व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया Census Training
Jind Census Training : इन शिक्षकों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डिडवाड़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मालसरी खेड़ा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिटोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसिंधु, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हाडवा, आरोही माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडोखेड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोहतवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाखेड़ा लाठर व घसो खुर्द स्कूल के शिक्षक शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के सेक्शन 11 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने बारे विचार किया है। क्योंकि ये कर्मचारी जानबूझ या बिना कोई तर्कपूर्ण कारण के डयूटी से अनुपस्थित रहे हैं। संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से पहले इन सभी कर्मचारियों को आठ मई को दोबारा व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जनगणना ट्रेनिंग में कुछ शिक्षक गैर हाजिर थे, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कुछ शिक्षकों के जवाब से असतुंष्ट हैं। जिन्हें आठ मई को अपना पक्ष रखने के लिए डीसी कार्यालय में बुलाया गया है।
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
Also Read : BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Also Read : Rape Case : कुरुक्षेत्र के होटल में महिला से दुष्कर्म, जींद पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
Also Read : Hydrogen Train : हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूर बस्ती भेजा
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad

