Digital samaj कैथल। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत इस बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा करवाई जाएगी, जहां वे भगवान श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे। इस क्रम में 26 मार्च के स्थान पर अब 28 मार्च को शाम 4 बजे अंबाला से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन चौथे दिन श्रद्धालुओं को वापस लेकर आएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, खाने और तीर्थ भ्रमण का पूरा खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कैथल जिले के इच्छुक श्रद्धालु इस ट्रेन में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से दोपहर के समय सवार हो सकेंगे। योजना के लिए पहले से आवेदन किया होना चाहिए।
वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
आवेदनकर्ता हरियाणा का निवासी होना चाहिए और उसके पास परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है। आवेदक की आयु 80 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित है। आवेदनकर्ता अपने जीवनसाथी को नि:शुल्क साथ ले जा सकता है, जबकि सहायक को साथ ले जाने पर उसका खर्च स्वयं वहन करना होगा। सहायक के लिए भी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी है। इस योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को तीन वर्ष में एक बार ही मिलेगा।
डीसी अपराजिता ने बताया कि जिन आवेदकों ने यात्रा के लिए अपनी सहमति दे दी है, वे निर्धारित समय पर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचें। वहां बनाए गए हेल्प डेस्क से उन्हें यात्रा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार और अत्यधिक बुजुर्ग व्यक्तियों को यात्रा पर भेजने से बचें। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु लघु सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता को सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड), परिवार पहचान पत्र (क्कक्कक्क), तथा स्वयं का स्वास्थ्य संबंधी स्वघोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। यात्रा के समय भी श्रद्धालु इन दस्तावेजों की फोटो प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अगर कोई पहले से दवा ले रहे हैं तो वे दवाइयां अपने साथ अवश्य लेकर आएं।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

