Babain : Farmers suffer huge losses सरसों की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को भारी नुकसान,सरकार से सरसों की जल्द खरीद शुरू करने की मांग : क्षेत्र के किसानों को सरसों की फसल का उचित मूल्य न मिलने के कारण भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी खरीद शुरू न होने की वजह से किसानों को मजबूरन अपनी सरसों की फसल खुले बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। बाबैन अनाजमंडी में आज सरसों का भाव लगभग 5500 रुपये से 5600 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है, जो कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी कम है।
किसानों का कहना सरकार द्वारा सरसों की खरीद शुरू कर दी जाती है, तो उन्हें अपनी फसल का उचित दाम मिल सकता था Farmers suffer huge losses
Farmers suffer huge losses
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सरकार द्वारा सरसों की खरीद शुरू कर दी जाती है, तो उन्हें अपनी फसल का उचित दाम मिल सकता था। लेकिन खरीद प्रक्रिया में देरी के कारण बिचौलियों और व्यापारियों को फायदा हो रहा है, जबकि किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि फसल तैयार होने के बाद उन्हें अपनी जरूरतों के दबाव के चलते तुरंत फसल बेचनी पड़ती है ऐसे में सरकारी खरीद शुरू न होने से उन्हें कम कीमत पर फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है,
कृष्ण कलाल माजरा ने सरकार से मांग की है कि सरसों की सरकारी खरीद तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए: Farmers suffer huge losses
जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है।भाकियू जिला अध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा ने सरकार से मांग की है कि सरसों की सरकारी खरीद तुरंत प्रभाव से शुरू की जाए, ताकि किसानों को एमएसपी के अनुसार उचित मूल्य मिल सके एवं किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके।
फोटो कैप्शन
18 बाबैन 3 : बाबैन में सरसों की खरीद करते हुए व्यापारी।
ladwa : प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से लड़वाया चुनाव गांवों में भी शहरों की तर्ज पर करवाया जा रहा है विकास उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव झिरबड़ी व गांव जिवरहेडी में ग्रामीणों…
Panipat : Basketball players were presented with basketball poles । शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने निजी कोष से बास्केटबॉल खिलाड़ियों को बास्केटबॉल पोल भेंट किए। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में…
रात को पंखे पर परने से लटका मिला शव, दोस्त के साथ कई दिनों से रह रहा था Student Sucide News Student Sucide News : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र के हॉस्टल में आधी रात को स्टूडेंट फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक 22 वर्षीय प्रियांशु वर्मा सिरसा के गांव…