Panipat News 2026 महिला MBBS Doctor से Boyfriend ने की 1 करोड़ की मांग, तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी, पूरे शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

पानीपत। Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt पानीपत में एक महिला एमबीबीएस डॉक्टर बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की कोशिश की। इस जानलेवा कदम से उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर के भाई और चाचा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच डीएसपी को सौंपी। शुरुआती जांच में डॉक्टर का शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर एक करोड़ रुपए और जेवरात मांगने का बड़ा मामला सामने आया। इसके बाद पहले थाना जींद जिले के पिल्लूखेड़ा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और घटना का मुख्य केंद्र पानीपत होने के कारण मामले को आगामी कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना स्थानांतरित किया गया। अब पानीपत पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्कूल टाइम में किया था शादी के लिए प्रपोज़, पीछा करते तेलंगाना पहुंचा Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

पुलिस को दी गई शिकायत और डीएसपी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता वर्तमान में एक एमबीबीएस डॉक्टर है। साल 2015 में जब वह जींद के एक पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब उसी स्कूल में पढ़ने वाले मोहित निवासी जींद से उसकी दोस्ती हुई थी। मोहित ने खुद को बहुत अमीर और अच्छे घराने का बताकर पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद साल 2019 में जब पीड़िता अपनी मेडिकल की पढ़ाई के लिए तेलंगाना चली गई, तो आरोपी मोहित वहां भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोप है कि वहां उसने दोस्ती के बहाने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी मोहित ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं, और उनको एआई से एडिट किया।

लगातार Rape और 1 करोड़ की मांग का आरोप Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

आरोपी का हौसला इतना बढ़ गया कि वह वीडियो डिलीट करने और चुप रहने के एवज में महिला डॉक्टर से एक करोड़ की मांग करने लगा। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम न कर पाने के कारण महिला लगातार डिप्रेशन में जा रही थी। आरोपी एक करोड़ रुपए और उसकी माँ के पास रखे जेवरात लेकर उसके पास आने की धमिकयां दे रहा था। लगातार मिल रही धमकियों और मान-सम्मान खोने के डर से महिला डॉक्टर पूरी तरह टूट चुकी थी। ब्लैकमेलर के खौफ से परेशान होकर उन्होंने मौत को गले लगाने का फैसला किया। वह ड्यूटी के दौरान अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गईं और वहाँ से नीचे छलांग लगा दी। भारी आवाज सुनकर अस्पताल का स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर दौड़े।

Doctor की हालत अत्यंत नाजुक, चलना-फिरना हुआ बंद Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

तीसरी मंजिल से गिरने के कारण महिला डॉक्टर को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके शरीर के कई हिस्सों की हड्डियां टूट चुकी हैं। मल्टीपल फ्रैक्चर और उनकी रीढ़ की हड्डी में भी गहरी चोट आई है, जिसके चलते फिलहाल उनका चलना-फिरना पूरी तरह बंद हो गया है। आईसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिसिया कार्रवाई और तकनीकी जांच तेज Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

घटना की सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, चैट और एआई जनरेटेड वीडियो की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Also Read: Panipat News 2026 महिला MBBS Doctor से Boyfriend ने की 1 करोड़ की मांग, तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी, पूरे शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर Panipat MBBS Doctor Suicide Attempt

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp