गाजियाबाद LPG Cylinder Price Hike अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारत में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। रसोई गैस सिलेंडर न केवल 60 रुपये महंगा हो गया है बल्कि गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। अब उपभोक्ता को एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 21 दिन का इंतजार करना होगा।
LPG Cylinder Price Hike दरअसल, भारत में घरेलू रसोई गैस के लिए इस्तेमाल होने वाली करीब 80 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी देशों से आयात की जाती है। ऐसे में मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति के कारण सप्लाई बाधित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार रात से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
गाजियाबाद में 12 लाख घरेलू उपभोक्ता LPG Cylinder Price Hike

जिले में करीब 12 लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई करीब 95 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। प्रत्येक परिवार को साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं और जरूरत पड़ने पर दो अतिरिक्त सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाते हैं।
पहले ऐसा था नियम LPG Cylinder Price Hike
पहले सिलेंडर की डिलीवरी के दो दिन बाद ही उपभोक्ता नया सिलेंडर बुक कर सकते थे और बुकिंग के लिए कोई तय समय सीमा नहीं थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कंपनियों ने सिलेंडर डिलीवरी के बीच 21 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया है।
सप्लाई फिलहाल सामान्य LPG Cylinder Price Hike
गाजियाबाद एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि जिले में फिलहाल गैस की सप्लाई सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है, जिससे अब उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर रिफिल के लिए 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के लिए 115 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
Also Read: Loharu Doctors Strike: घरौंडा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवाएं ठप
Also Read: Women Leaders MP मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेतृत्व: राजमाता सिंधिया से Sushma Swaraj तक
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

