सरकारी चिकित्सक के साथ मारपीट मामले को लेकर हड़ताल पर रहे सरकारी चिकित्सक, ओपीडी सेवाएं प्रभावित Loharu Doctors Strike
लोहारू: Loharu Doctors Strike गत 4 मार्च को करनाल जिले के घरौंडा के सरकारी अस्पताल में वहां के थाना प्रभारी द्वारा अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा अधिकारी के साथ कथित मारपीट कर जबरन उठा ले जाने तथा दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर आरोपी थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने तथा तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोहारू के उपमंडल नागरिक अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ शनिवार को हड़ताल पर रहा। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रही तथा मरीजों को उपचार व जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। हालांकि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं जारी रही।
सरकारी चिकित्सक के साथ मारपीट मामले को लेकर हड़ताल पर रहे सरकारी चिकित्सक, ओपीडी सेवाएं प्रभावित Loharu Doctors Strike
Loharu Doctors Strike शनिवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने OPD व अन्य सेवाओं का बहिष्कार किया जिस कारण Hospital में रजिस्ट्रेशन से लेकर लैब, एक्सरे, दंतक सेवाओं से हित सभी सेवाएं प्रभावित रही। हड़ताल के कारण अस्पताल सूनसान दिखाई दिया। हड़ताल में शामिल चिकित्सकों ने बताया कि गत 4 मार्च को Government Hospital Gharonda में कुछ मरीज मेडिकल कानूनी जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इन मरीजों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत के साथ गलत व्यवहार किया।
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
स्थिति बिगड़ने पर Doctor प्रशांत ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर के साथ कथित मारपीट की तथा जबरन उठाकर ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। इस मामले में थाना प्रभारी पर एफआईआर दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एचसीएमएस एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को हड़ताल की गई है। यदि जल्द ही मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो एचसीएमएस एसोसिएशन द्वारा आगामी रणनीति तय की जाएगी।
मरीजों को नहीं मिल पाया उपचार, दवाओं व जांच के लिए मरीजों ने किया निजी अस्पतालों का रुख Loharu Doctors Strike
ध्यान रहे कि लोहारू के उपमंडल नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 150 से 200 के करीब ओपीडी रहती है। हड़ताल के कारण अस्पताल में एक भी ओपीडी नहीं हुई तथा स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रही। मरीजों को न जांच की सुविधा मिली तथा न ही आवश्यक दवाएं मिल पाई। हड़ताल का पूर्ण असर लोहारू के सरकारी अस्पताल में देखने को मिला।
Also Read: नेशनल हाइवे 152डी पर कार के टायर की जांच कर रहा था मृतक truck hit man death nandgarh jind
Also Read: Women Leaders MP मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेतृत्व: राजमाता सिंधिया से Sushma Swaraj तक