Safidon: रंग, गुलाल की फैक्टरी में लगी आग से चार महिला मजदूरों की मौत, 13 मजदूर बुरी तरह झुलसे Gulal Factory Fire Haryana

Kharkhoda Marriage Death Case

जींद।Gulal Factory Fire Haryana सफीदों स्थित गीता कालोनी में शनिवार को रंग तथा गुलाल फैक्टरी में लगी आग में चार महिला मजदूरों को मौत हो गई। जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए सफीदों, जींद नागरिक अस्पतालों में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीसी, एसपी अमले के मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किराये के मकान में चल रही अवैध फैक्टरी, घटना के समय गेट पर लगा था ताला Gulal Factory Fire Haryana

सफीदों स्थित गीता कालोनी में शनिवार को रंग तथा गुलाल बनाने की फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। घटना के दौरान फैक्टरी के गेट पर बाहर ताला लगा हुआ था। इस आग में झुलसने से गांव सिंघपुरा निवासी पिंकी (51), वार्ड नौ निवासी गुड्डी (50), डिग्गी मोहल्ला निवासी पूजा (40), आर्दश कालोनी निवासी ऊषा (45) की मौत हो गई। जबकि आदर्श कालोनी निवासी रानी, जगबीर, निसिंग करनाल निवासी पवन, शिव कालोनी निवासी कश्मीरी देवी, गीता कालोनी निवासी कमलेश, बिमला समेत 13 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें लोगों द्वारा अपने साधनों से उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने झुलसे 13 मजदूरों को रेफर कर दिया गया। जिसमें से कुछ की हालात गंभीर बने हुए थे। हालांकि चार महिलाएं छत से कूद कर जान बचाने में कामयाब भी हुई।

फैक्टरी में बारूद के साथ किया जाता था कैमिकल का प्रयोग Gulal Factory Fire Haryana

हालात यहां तक रहे कि फैक्टरी के अंदर झुलसे मजदूरों को निकालने के लिए दीवार को तोडऩा पड़ा। आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह अमले के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों जायजा लिया और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने के कारणों का नही हुआ खुलासा, जांच जारी Gulal Factory Fire Haryana

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जायजा लिया गया है। फैक्टरी मालिक, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही कहा हुई है, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Also Read: नेशनल हाइवे 152डी पर कार के टायर की जांच कर रहा था मृतक truck hit man death nandgarh jind

Also Read: Women Leaders MP मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेतृत्व: राजमाता सिंधिया से Sushma Swaraj तक

Also Read: बुढ़ापा पेंशन रोकने पर भड़की महिलाएं, बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन pension issue women protest

Also Read: रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ, फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं Main gate of Narwana Railway Station

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp