रोहतक: Bhupender Singh Hudda पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर खिलाड़ियों और खेल संरचना के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लखनमाजरा ग्राउंड में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से राष्ट्रीय स्तर के युवा खिलाड़ी हार्दिक और मात्र 15 वर्षीय अमन की दर्दनाक मौत हुई। हुड्डा ने इसे सरकार की सीधे लापरवाही और “सरकारी हत्या” करार दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय खेलों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोत्साहन कार्यक्रम थे, जिनका भाजपा शासन ने रख-रखाव तक नहीं किया। स्टेडियम, खेल मैदान और उपकरण जर्जर हो चुके हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा दिए गए अनुदान धरातल पर उपयोग नहीं हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, और दोनों परिवारों को सरकारी नौकरी व पर्याप्त आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस इस मामले को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएगी और जिम्मेदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
Also Read: लखनऊ की महिला ने अपने मासूम बच्चे के इलाज की गुहार लगाई, मुख्यमंत्री ने तत्काल करवाई व्यवस्था