जलभराव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, संसाधन पहले से तैयार flood alert
घग्गर जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर, रियल-टाइम मॉनिटरिंग जारी flood alert
जाखल:(flood alert) उपायुक्त मनदीप कौर ने सोमवार को चांदपुरा क्षेत्र में घग्गर नदी का दौरा कर मौजूदा हालात का निरीक्षण किया।(flood alert) उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पानी की स्थिति, सुरक्षा प्रबंध और ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर और गांवों में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी नालों की सफाई, पानी की निकासी की व्यवस्था और पंपिंग सेट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि लापरवाही या देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की टीमें सतर्क, घग्गर के जलस्तर पर पैनी नजर flood alert
डीसी मनदीप कौर ने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें लगातार फील्ड में रहकर (flood alert) निगरानी कर रही हैं। घग्गर के जलस्तर की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह के बदलाव पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल और समन्वय से ही कार्य करें, जिससे किसी भी आपात स्थिति का तुरंत और प्रभावी समाधान हो सके।
डीसी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं पर भी (flood alert) जलभराव या समस्या की सूचना मिलती है, तो संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत व समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधन और मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी कर रखी है। पर्याप्त मात्रा में मिट्टी के बैग, पंप सेट और अन्य उपकरण उपलब्ध हैं ताकि आवश्यकता पडऩे पर उनका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
टोहाना, जाखल और पंजाब बॉर्डर एरिया का भी किया निरीक्षण flood alert

उपायुक्त मनदीप कौर ने केवल चांदपुरा के साथ ही टोहाना और जाखल क्षेत्र के साथ लगते पंजाब के इलाकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि सीमा से लगते क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों से आने वाले पानी का सीधा असर हरियाणा के गाँवों और खेतों पर पड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर एरिया में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें और लगातार रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि स्थानीय नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। जलभराव की समस्या है तो नागरिक आपात स्थिति में कंट्रोल रूम 01667-230018 पर तुरंत सूचना दे। इस अवसर पर एसडीएम आकाश शर्मा, डीएमसी संजय बिश्नोई, एसई राजेश कुमार, डीएसपी उमेद सिंह चहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम, एसडीओ संजीव सिंगल, नायब तहसीलदार रशवेंद्र सिंह, बीडीपीओ विकास लांग्यन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read Also: rape of minor 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, सहेली से छेड़खानी
Read Also: Murder of Priest: बिलासपुर में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Read Also: Kedar Singh Parihar Passed Away: कवि केदार सिंह परिहार के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शाेक
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat

