कुरुक्षेत्र International Gita Mahotsav-2025 अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 21 हजार विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ करेंगे। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ देश विदेश के हजारों विद्यार्थी, नागरिक ऑनलाईन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे। इस वैश्विक गीता पाठ से हरियाणा ही नहीं देश और विदेश के हर कोने तक पवित्र ग्रन्थ गीता के श्लोक आम नागरिक तक पहुंचेगें। यह कार्यक्रम 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे केशव पार्क में होगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
International Gita Mahotsav-2025 कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 को 1 दिसम्बर का दिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। इस महोत्सव में 1 दिसम्बर को सुबह 10 बजे केशव पार्क (थीम पार्क) में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन होगा। इस वैश्विक गीता पाठ में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य रहेगा। इस कार्यक्रम में पहली बार कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 21 हजार विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम दर्शनीय होगा। इस वैश्विक गीता पाठ के साथ पिहोवा, शाहबाद और लाडवा जिला स्तरीय गीता जयन्ती के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में हो रही जिला स्तरीय गीता जयंती कार्यक्रमों और 50 से ज्यादा देशों के लोग ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेगें।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
International Gita Mahotsav-2025 इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि 1 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद गीता सदन मे 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में 48 कोस के तीर्थों के प्रतिनिधि तीर्थों में हो रहे विकास और भावी योजनाओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद 1 दिसम्बर को सायं 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संस्थाओं के सहयोग से एक साथ हजारों दीपक जलाएं जाएगें और 1 दिसम्बर हो ही सायं 5:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सवों का समापन होगा। इस महोत्सव का सरस और शिल्प मेला 5 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Also Read: Ignou इग्नू करनाल के अंतर्गत हरियाणा में कुल 172663 परीक्षार्थी देंगे परीक्षाएं
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

