कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की Folk Dance Celebration
कैथल Folk Dance Celebration राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के निर्देशानुसार खेड़ी गुलाम अली में कलस्टर स्तर पर रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की । मंच का संचालन हिंदी प्राध्यापक सतबीर सिंह ने किया । निर्णायक मंडल की भूमिका नीलम व ममता ने निभाई । क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई । बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा , संतुलित आहार ,शारीरिक विकास, मानसिक विकास व भावनात्मकता पर आधारित विषयों पर रोल प्ले प्रस्तुत किया । लड़के व लड़कियों को समान अवसर ,तंबाकू फ्री हरियाणा ,स्वास्थ्य जीवन शैली विषयों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किए । लोक नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय मिडिल स्कूल फर्स् माजरा ने प्राप्त किया । रोल प्ले में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली ने प्राप्त किया । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रधानाचार्य हरपाल सिंह एसएमसी उपप्रधान राज्जो देवी ने सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में खानपुर स्कूल की अध्यापिका कंवलजीत कौर व स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।
Post Views: 5
Like this:
Like Loading...