Nilgai नीलगाय से बचने के प्रयास में सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत

Nilgai

बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से संतुलन बिगड़ गया Nilgai

महेंद्रगढ़ Nilgai : जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 78 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। मृतका की पहचान गांव आकोदा निवासी फूलवती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सत्यवान सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अपनी मां फूलवती के साथ बाइक पर खेत जा रहा था। जब वे गांव बांस खुडाना से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में सत्यवान को हल्की चोटें आईं, जबकि फूलवती के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूलवती को मृत घोषित कर दिया। सत्यवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नीलगाय के अचानक सामने आने के कारण यह हादसा हुआ है और इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Also Read: BIKE CHOR बाइक चोर से चार चोरीशुदा बाइकें बरामद

Also Read: Provide Financial Assistance पशुओं से होने वाली दुर्घटना में आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान : एसडीएम

Also Read: Road Accident : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp