दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना दयालु 2 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान Provide Financial Assistance
Provide Financial Assistance : सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं से होने वाली दुर्घटना में किसी भी नागरिक की मृत्यु या दिव्यांगता होने की स्थिति में दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना दयालु 2 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने आवारा पशुओं से हुई दुर्घटना के पीडि़त लोगों से सरकार की दयालु 2 योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दयालु 2 योजना पोर्टल का सरलीकरण भी किया गया है ताकि पात्र परिवारों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में दयालु 2 योजना पोर्टल का शुभारंभ किया जा चुका है। यह पोर्टल सरकार की पारदर्शी एवं सरल सेवा वितरण प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस डिजिटल पहल से पात्र परिवारों को योजना का लाभ अधिक तेजी और सटीकता के साथ उपलब्ध होगा। योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
Related Posts
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- Abhishek Banerjee House Raid: अभिषेक बनर्जी के घर तड़के पुलिस की छापेमारी, ताला तोड़कर की गई तलाशी; बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

