गिरफ्तार किए गए आरोपित से 25 हजार की नगदी बरामद Online Scam Jind
अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क सिस्टम के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपित को 25 हजार रुपये की नगदी सहित गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना क्राइम प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर निवासी मिया सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे ऑनलाइन टास्क के नाम पर घर बैठे पैसे कमाने का लालच दिया गया था।
ठगी करने वालों द्वारा लगाता रुपयों की मांग Online Scam Jind:
उनके झांसे में आकर उसने तीन माह के अंदर विभिन्न बैंक खातों में कुल तीन लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी करने वालों द्वारा लगाता रुपयों की मांग की जाती रही तो उसे उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम जींद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर गांव बाडढा महेंद्रगढ़ निवासी मनजीत का नाम उभर कर सामने आया।
Related Posts
- Ghaziabad Ganga Dussehra गंगनहर घाट पर उमड़ा जनसैलाब: गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
जल्दी पैसे कमाने के लालच में न आएं Online Scam Jind:
जिस पर नियमानुसार मनजीत को गिरफ्तार करके उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद किए गए। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन टास्क, निवेश या जल्दी पैसे कमाने के लालच में न आएं। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
Also : जींद के देशखेड़ा गांव में भीषण आग: तीन एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान