Small Modular Reactor Construction: ईरान और रूस ने बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत रूस यहां छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) का निर्माण करेगा। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) की वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार संगठन प्रमुख मोहम्मद एस्लामी (Mohammad Eslami) और रूस के परमाणु ऊर्जा निगम रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव के बीच मॉस्को में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।
सतत विकास में बढ़ावा देने Small Modular Reactor Construction
बयान में कहा गया कि एमओयू का उद्देश्य दोनों देशों के राष्ट्रीय विनियम और अंतरराष्ट्रीय दायित्व के अनुपालन में सतत विकास में बढ़ावा देने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाने में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें कहा गया कि एमओयू के तहत दोनों पक्ष भविष्य में एसएमआर पर आधारित परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन और निर्माण के लिए अनुबंध तैयार करेंगे और उन पर हस्ताक्षर करेंगे।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
विश्व परमाणु सप्ताह फोरम में शामिल Small Modular Reactor Construction
Mohammad Eslami अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ रूसी अधिकारियों से मिलने और 25 से 28 सितंबर तक चलने वाले विश्व परमाणु सप्ताह फोरम में शामिल होने के लिए सोमवार को मास्को पहुंचे थे। Mohammad Eslami ने कहा कि इस अनुबंध के तहत रूस द्वारा ईरान में आठ परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण किये जाने की उम्मीद है, जिनमें से चार दक्षिणी प्रांत बुशहर में बनाये जायेंगे, क्योंकि देश आगामी वर्षों में 20,000 मेगावाट बिजली पैदा करना चाहता है।
Also Read: चित्त को बंधनमुक्त करें Mind Bondage Free
Also Read: Deen Dayal Lado Laxmi Yojana लाडो लक्ष्मी योजना के लिए दस्तावेज जो आपको चाहिए
Also Read: Kantara Chapter 1 कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी रुक्मिणी वसंत
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here