मुंबई: Kantara Chapter 1 दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 में राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आयेंगी। होम्बले फिल्म्स की ऋषभ शेट्टी स्टारर कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। ट्रेलर में रुक्मिणी वसंत, राजकुमारी कनकवती की भूमिका में नजर आ रही हैं।फ़िरोज़ी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली ओढ़नी, गहनों से लदा-फदा शाही शृंगार भारी हार, चूड़ियों की कतार, झुमके, बाजूबंद, कमरपट्टा, नथनी और मांगटीका इन सबमें रुक्मिणी का अंदाज़ बिल्कुल अमर शान का एहसास कराता है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
View this post on Instagram
Kantara Chapter 1 हल्का-सा चमकीला श्रृंगार और नन्हीं बिंदी उनकी गरिमा और दमख़म का परफ़ेक्ट संतुलन दिखाते हैं। रुक्मिणी वसंत ने कहा, , “मेरे लिए राजकुमारी कनकवती की यात्रा ज़िंदगी की सबसे ख़ास राह रही। सिर्फ़ शाही दिखना मक़सद नहीं था बल्कि हर हाव-भाव में अपनी मिट्टी, अपनी लोककथा और अपनी आस्था को जीना था। शायद इसी वजह से ट्रेलर इतना असरदार बन पड़ा, क्योंकि इसमें पूरी संस्कृति की रूह चमक रही है। कनकवती शाही हैं, हाँ, लेकिन साथ ही इंसानी और संवेदनशील भी। मुझे उनकी गरिमा के साथ-साथ उनका जज़्बा भी अपनाना पड़ा। अब बेसब्री से इंतज़ार है कि लोग उन्हें सिनेमा घरों में देखें।” ‘कंतारा: चैप्टर 1’ ,दो अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here