नई दिल्ली: Extra Fee Refund केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को कहा कि 12वीं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से जिन छात्रों से अधिक शुल्क वसूला गया, उन्हें राशि वापस की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई से उन शिकायतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिनमें छात्रों और अभिभावकों ने पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों की बात कही है।
तकनीकी गड़बड़ी के चलते ज्यादा वसूली गई राशि छात्रों को लौटाएगा CBSE Extra Fee Refund
सीबीएसई ने एक नोटिस में कहा कि 21 और 22 मई को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण कई मामलों में शुल्क संबंधी त्रुटियां सामने आई। बोर्ड ने कहा कि कुछ मामलों में अधिक राशि वसूली गई, जबकि कुछ में कम शुल्क लिया गया। सीबीएसई ने कहा कि जिन मामलों में अधिक भुगतान लिया गया है, उनमें अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम में वापस की जाएगी, जिससे शुल्क जमा किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि जिन मामलों में कम शुल्क लिया गया है, उनमें जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को शेष राशि जमा करने के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।
Related Posts
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers
- New Delhi 2026: डीएसईयू डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ी Students Get Benefit from DSEU Courses”
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
also reads: New Delhi 2026: डीएसईयू डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ी Students Get Benefit from DSEU Courses”
follow as: http://digital samaj.com
follow as: http://facebook .com
follow as: http://youtube .com