नई दिल्ली: Corruption on CBI officers राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के दो अधिकारियों, जिसमें एक डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) भी शामिल है, पर भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप तय करने का आदेश दिया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने कुछ मामलों की जांच को बाहरी आर्थिक प्रलोभन (पैसे) के एवज में प्रभावित किया।विशेष न्यायाधीश अतुल कृष्ण अग्रवाल ने शनिवार को आदेश पारित किया। कोर्ट ने सीबीआई के इंस्पेक्टर कपिल धाकड़ और एक निजी कंपनी को मामले से बरी कर दिया।
कोर्ट ने कपिल धाकड़ को दी राहत, दो अधिकारियों पर तय हुए भ्रष्टाचार के आरोप Corruption on CBI officers
अदालत ने कहा कि इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है और इंस्पेक्टर पर लगाए गए आरोप संदेह के दायरे में है, लेकिन गंभीर संदेह नहीं हैं। सीबीआई के अनुसार, डीएसपी आरके ऋषि, इंस्पेक्टर कपिल धाकड़ और सिलेक्शन ग्रेड-II अधिकारी समीर कुमार सिंह ने दो निजी व्यक्तियों और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर कुछ मामलों की जांच को बाहरी आर्थिक लाभ के लिए समझौता किया था। कोर्ट ने डीएसपी आरके ऋषि और समीर कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार व षड्यंत्र के आरोप तय किए हैं, जबकि इंस्पेक्टर कपिल धाकड़ को आरोपों से मुक्त कर दिया है।
Related Posts
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
also reads: New Delhi 2026: विद्यार्थियों को अतिरिक्त राशि लौटाएगा सीबीएसई Extra Fee Refund
also reads: New Delhi 2026: डीएसईयू डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि बढ़ी Students Get Benefit from DSEU Courses”
follow as: http://digital samaj.com
follow as: http://facebook .com
follow as: http://youtube .com