नई दिल्ली: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के 722 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
Related Posts
कौन कर सकता है आवेदन? (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास की हो। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शारीरिक योग्यता
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं सीना बिना फुलाए 80 सेंटीमीटर और फुलाने पर 85 सेंटीमीटर होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है, जबकि एससी और एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) के लिए यह सीमा 147 सेंटीमीटर रखी गई है। इसके अलावा न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार भर्ती में आवेदन (UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026) करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। इसके बाद कैंडिडेट लॉग इन सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद अन्य जरूरी विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

