Digital Samaj डबवाली: Zero tolerance policy police आईपीएस अधिकारी जसलीन कौर ने पुलिस अधीक्षक डबवाली का कार्यभार संभालते ही जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने देर रात विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक नाका चेकिंग अभियान और थानों का औचक निरीक्षण किया।
इस अभियान में DSP मुख्यालय कपिल अहलावत सहित पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। जिले के प्रमुख नाकों पर वाहनों की गहन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए एसपी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Related Posts
इसके साथ ही उन्होंने थाना शहर डबवाली, महिला थाना डबवाली और औढ़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों की स्थिति, मालखाना, हाजत और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी रिकॉर्ड अपडेट रखें, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाएं और जवाबदेही सुनिश्चित करें।
महिला थाना में SP Jasleen Kaur ने परिवादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन का विश्वास और मजबूत हो। एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि नशा तस्करी, असामाजिक तत्वों और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Zero tolerance policy police उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध से संबंधित जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि डबवाली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध है।
Also Read: E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”

