Digial Samaj जींद। E-Kharid Portal Haryana अलेवा अनाज मंडी के मेन गेट के पास मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास काटने के लिए रखे कंप्यूटर की इंटरनेट की साइट में तकनीकी खराबी आने से किसानों को मंडी में गेहूं डालने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक गेट पास नही कट सके। अलेवा में गेट पास न कटने के क ारण मंडी के मेन गेट से अलेवा बीडीपीओ कार्यालय तक किसानों के टै्रक्टरों की लंबी-लंबी लाइन लगने से घंटाभर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टर ट्रालियों की लगी लंबी-लंबी लाइन के कारण ढाठरथ मार्ग पर जाने वाले वाहन चालकों को काफ समय तक इंतजार करना पड़ा।
E-Kharid Portal Haryana इससे वाहन चालकों को काफ ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही अलेवा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से किसानों को मैनूअल गेट पास कटवा कर देने के साथ ही ट्रैक्टर ट्रालियों की गेट में इंटरी करवा स्थिति को काबू किया। मैनूअल गेट पास मिलने के बाद किसानों द्वारा टै्रक्टर ट्रालियों का मंडी में प्रवेश होने के साथ ही गेहूं की फ सल को मंडी में उतारा। इससे काफ ी समय के इंतजार के बाद समस्या का हल होने से किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। लगभग एक घंटे बाद इंटरनेट की साइट में आई खराबी ठीक होने के बाद मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली। व्यापारी एसोसिएशन क मेटी के प्रधान गोबिंद लोहान ने बताया कि प्रदेश की सभी मंडियों में गेट पास काटने वाली साइट में तकनीकी खराबी आने से एक घंटे तक समस्या बनी रही।
Related Posts
ई खरीद पोर्टल में आई दिक्कत तो प्रभावित हुई खरीद E-Kharid Portal Haryana
मंगलवार को अचानक ई खरीद पार्टल ठप होने के कारण अधिकारियों तथा किसानों को परेशानी में डाल दिया। जिसके चलते न तो गेट पास कट सके और बायोमैट्रिक सिस्टम भी जवाब दे गया। जिसके चलते मंडियों के बाहर गेहूं लेकर पहुंचे ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। हालात यहां तक रहे कि उचाना में जींद-पटियाला मार्ग तथा अलेवा में खांडा मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालातों को देखते हुए मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मैन्युअल गेट पास काट कर व्यवस्था को पटरी पर लाए। जिसके बाद ही खरीद प्रकिया शुरू हो पाई। गेहूं की खरीद प्रक्रिया रफ्तार पकड़ रही है। मंगलवार को लगभग साढ़े दस बजे ई खरीद पोर्टल में तकनीकि खामी के कारण दिक्कत हो गई। जिसके साथ गेट पास तथा बायो मैट्रिक सिस्टम भी ठप हो गया। जिसके कारण ओटीपी जाने बंद हो गए। जिसके कारण गेहूं खरीद प्रकिया भी ठप हो गई। गेट पास न कटने के कारण बाहर की तरफ ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। उचाना अनाज मडी के सामने ट्रैक्टर ट्रालियां जींद-पटियाला मार्ग पर आ गई और रास्ता बाधित हो गया।
मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगडा ने बताया कि ई पोर्टल मे दिक्कत आ गई थी। जिसके चलते गेट पास नही कटे और बायोमेट्रिक मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। जिसके चलते मैन्युअल गेट पास काटे गए। किसानों को परेशान नही हाने दिया गया। शुरू को चूकी है।

