नई दिल्ली। Pickpocket Arrested उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रोज़ाना लोकल ट्रेन से दिल्ली आता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 16 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के खोंडा नगला गाँव निवासी संतोष के रूप में हुई है।
इस तरह पकड़ा गया आरोपी Pickpocket Arrested


Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
pickpocket arrested पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे, हवलदार जय चंद और कांस्टेबल आमोद पीली कोठी और मिठाई पुल इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान, उन्होंने डीआरपी लाइन पुल के पास एक व्यक्ति को एक छोटा बैग लेकर संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद टीम ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके बैग से विभिन्न कंपनियों के 16 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये सभी मोबाइल फोन उसी दिन दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और राहगीरों से चुराए थे।
नशे का आदी, चोरी करके बेचता था फोन Pickpocket Arrested
pickpocket arrested आरोपी संतोष ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ही चोरी करता था। वह चोरी किए गए मोबाइल फोन अपने गाँव में ले जाकर बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आकर वारदात को अंजाम देता था और फिर वापस ट्रेन से अपने गांव लौट जाता था। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने ऐसे कई चोरों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का फैसला किया है।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

