चंडीगढ़। HSSC CET Group-C हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सीधी भर्ती कोटे के अंतर्गत ग्रुप-सी पदों की मांग (रिक्विज़िशन) भेजने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर से बढ़ाकर 10 दिसम्बर, 2025 की गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, सभी बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस सम्बन्ध में नए निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश 10 नवम्बर, 2025 को जारी पूर्व निर्देशों के आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किए गए हैं।
इसके अलावा, सरकार ने लिपिक के पदों के लिए फिलहाल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को कोई मांग (रिक्विज़िशन) न भेजने का भी निर्णय लिया है क्योंकि निकट भविष्य में लिपिक के रिक्त पदों को कॉमन काडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों से भरने का का मामला विचाराधीन है। इसलिए जिन विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा पहले ही लिपिक पदों की रिक्विज़िशन आयोग को भेजी जा चुकी है, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आयोग को भी ऐसे रिक्विज़िशन पर आगे कोई कार्रवाई न करने के लिए कहा गया है।
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut