Protecting the Farmers and Small Traders: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत किसी दबाव में नहीं झुकेगा। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का असर चाहे जैसा भी हो, उनकी सरकार किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हर हाल में करेगी।
टैरिफ वॉर की काट Protecting the Farmers and Small Traders
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस टैरिफ वॉर की काट निकाल चुकी है। भारत अब ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू), आसियान और ईएफटीए जैसे देशों और समूहों के साथ नए व्यापार समझौते की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से ‘मेड इन इंडिया’ सामान खरीदने की अपील की।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में बोर्ड लगाएं Protecting the Farmers and Small Traders
उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में बोर्ड लगाएं, मेरे यहां स्वदेशी सामान बिकता है। मोदी ने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी देश की तरक्की में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और यही आत्मनिर्भर भारत की राह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से किसानों, छोटे दुकानदारों और पशुपालकों को भरोसा दिलाया, कि चाहे कितना भी दबाव क्यों न आए, हम उसे सहेंगे, लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं होने देंगे। आपके हित मेरे लिए सर्वोपरि हैं।
अमेरिका से बढ़ा तनाव Protecting the Farmers and Small Traders
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत से आयातित सामान पर पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ में 25 प्रतिशत और बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप ने इसके पीछे भारतीय व्यापार नीतियों और रूस से तेल खरीद को कारण बताया है। इस फैसले के बाद दिल्ली में होने वाली व्यापार वार्ता टल गई और आगामी द्विपक्षीय व्यापार संधि (बीटीए) पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

