देहरादून: One arrested for cheating भारतीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा के दाैरान नकल करने के प्रयास में एक परीक्षार्थी काे गिरफ्तारकिया गया है। कोतवाली पटेलनगर में 2 दिसंबर काे परीक्षार्थी के खिलाफ लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मंगलवार को आईकैट सोल्यूशन परीक्षा केन्द्र सहारनपुर रोड One arrested for cheating

मंगलवार को आईकैट सोल्यूशन परीक्षा केन्द्र सहारनपुर रोड, पटेलनगर में भार तीय रेलवे बोर्ड की केंद्रीय ऑनलाइन परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर एक युवक के पास से एक पर्ची बरामद हुई थी। इस पर वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर यशवीर ने हरियाणा के अचीना चरखी दादरी, निवासी अभ्यर्थी विवेक पुत्र साधुराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अथ्यर्थी काे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि परीक्षा में पास कराने One arrested for cheating
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि परीक्षा में पास कराने के लिए हरियाणा में एक शर्मा नाम के एक व्यक्ति से उसकी चार लाख रूपये में बात हुई थी। शर्मा ने परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्र के पास तीन व्यक्तियों की पहचान बताते हुए उनसे मिलने के लिये कहा गया था। परीक्षा से पूर्व आराेपित ने उन लाेगाें से मुलाकात की और उनके कहने पर ही आराेपित ने अपने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया था। आराेपित के अनुसार उन लाेगाें ने परीक्षा से सम्बन्धित उत्तर उसे एक पर्ची पर लिख कर दिये थे, जिसे वह अपनी जैकेट के आस्तीन में छिपाकर अन्दर ले गया था।पूछताछ में किसी संगठित गैंग का सम्मिलित होना व नकल के लिए प्राइवेट मैसेन्जर एप का प्रयोग किया जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से विवेचना कर रही है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

