नई दिल्ली। Justice Bajanthri राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी को पदोन्नत कर वहां का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर इस नियुक्ति की घोषणा की।
Justice Bajanthri पटना उच्च न्यायालय को लंबे इंतजार के बाद एक स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश पर लिया है। न्यायमूर्ति बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। अब वे पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। यह पद तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद से रिक्त था।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
न्यायमूर्ति बजंथरी का परिचय Justice Bajanthri
न्यायमूर्ति बजंथरी का जन्म 23 अक्टूबर, 1963 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के एसजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की और 1990 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की। 1993-94 में वे स्टैंडिंग काउंसल रहे और 2006 में उन्हें केंद्र सरकार द्वारा नोटरी नियुक्त किया गया।
उन्हें 2 जनवरी, 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 16 मार्च, 2015 को उनका तबादला पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में हुआ। 2018 में वे फिर से कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने और 20 अक्टूबर, 2021 को उनका स्थानांतरण पटना उच्च न्यायालय में कर दिया गया। तब से वे वहां न्यायिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here