Ghaziabad : राजनगर औषधि पार्क में योग साधकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष 2083 Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park

Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park
Ghaziabad : राजनगर औषधि पार्क में योग साधकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष 2083 Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park राजनगर स्थित औषधि पार्क में अखिल भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में योग साधकों द्वारा हिंदू नव वर्ष 2083 बड़े ही हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसके उपरांत सभी साधकों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर योग शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी :Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park 

Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park
Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park
इस अवसर पर योग शिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी, प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. आर. के. पोद्दार ने सभी साधकों को सेब का फल वितरित कर हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति, परंपरा और नव ऊर्जा का प्रतीक है। नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की आराधना हमें शक्ति, संयम और सकारात्मकता का संदेश देती है। योग के माध्यम से हम अपने जीवन को संतुलित और स्वस्थ बना सकते हैं।”कार्यक्रम में प्रथम नवरात्र के उपलक्ष्य में मां शैलपुत्री का विशेष स्मरण किया गया।

साधक प्रदीप चौधरी को सभी ने शुभकामनाएं दीं: Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park

उनके प्रिय लाल रंग के प्रतीक स्वरूप सेब को प्रसाद रूप में प्राप्त कर सभी साधकों ने माता रानी के जयघोष से पूरे पार्क को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस दौरान हाल ही में नामित पार्षद बने योग साधक प्रदीप चौधरी को सभी ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर को माता रानी के आशीर्वाद और हिंदू नव वर्ष पर प्रभु श्रीराम की कृपा का प्रतीक बताया गया।पार्षद प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए ईश्वर की कृपा और संगठन के आशीर्वाद का परिणाम है।

मैं इस उपलब्धि को प्रभु श्रीराम एवं माता रानी के चरणों में समर्पित करता हूं Yoga practitioners at Rajnagar Auxiliary Park

मैं इस उपलब्धि को प्रभु श्रीराम एवं माता रानी के चरणों में समर्पित करता हूं और संकल्प लेता हूं कि जनसेवा के माध्यम से क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।”उन्होंने आगे कहा कि “हिंदू नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नए संकल्प, नई ऊर्जा और समाज सेवा के प्रति समर्पण का अवसर है। मैं सभी क्षेत्रवासियों को नव वर्ष एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”पार्षद प्रदीप चौधरी ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपने सभी साथियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का वंदन-अभिनंदन किया और उनकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

————
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp