कैथल। Online Fraud Alert साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के साथ साथ जिला पुलिस द्वारा एसपी उपासना के आदेशानुसार साइबर ठगो पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही रही है। ऐसे ही मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रूपये धोखाधड़ी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार व सिपाही विक्रम की टीम द्वारा करते हुए आरोपी न्यू उतम नगर कालोनी भिवानी निवासा मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। सीवन निवासी हरीश कुमार की शिकायत अनुसार उसने 18 अप्रैल को यूट्यूब पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा था, जिसे देख कर उसने टावर लगवाने के लिए अप्लाई कर दिया। 19 अप्रैल को उसके पास अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं राजेश मिश्रा बात कर रहा हूं, आपने छत पर टावर लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। कुछ बात करने के बाद आरोपी ने कॉल काट दी और दोबारा 21 अप्रैल को कॉल की। टावर लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के 1150 रुपए मांगे। आरोपी द्वारा भेजे गए स्कैनर पर उसने रुपए भेज दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग खर्च के नाम पर एक लाख 48 हजार 740 रुपए ठग लिए। आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई तो उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में पहले ही 6 आरोपी काबू किए जा चुके है। उक्त आरोपी भी उक्त धोखाधड़ी की वारदात में शामिल था। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read Also: Karva Chauth 2025 करवा चौथ पूजन मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक
Related Posts
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

